फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   करंट की चपेट में आने से फौजी की मौत

करंट की चपेट में आने से फौजी की मौत

Fri, 30 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
करंट से झुलसे सेना के जवान की मौत
अनूपशहर। चचेरी बहन की शादी समारोह के दौरान करंट से झुलसे गांव पारली निवासी सेना के जवान की बुधवार को उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। अनूपशहर गंगा तट पर बृहस्पतिवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

अनूपशहर क्षेत्र के गांव पारली निवासी गोविंद गिरी (32) वर्तमान में अरुणांचल प्रदेश में संगरीला जिला कोमाइंग में 269 फील्ड रेजीमेंट में नायक के पद पर तैनात थे। 19 नवंबर को पानीपत में अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गोविंद घर आए हुए थे। बताया गया कि तभी छत से गुजर रही 33 हजार केवीए बिजली लाइन के करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए थे। गंभीर रूप से घायल जवान का दिल्ली के आरआर अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां बुधवार को उपचार के दौरान गोविंद की मौत हो गई। गोविंद गिरी की मौत की खबर से गांव पारली में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोविंद दो बच्चों का पिता था। गोविंद का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को गांव पारली पहुंचा। इस दौरान आसपास के गांवों से भी हजारों ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। जब तक सूरज चांद रहेगा गोविंद तेरा नाम रहेगा के जयघोष के साथ हजारों ग्रामीण व बाबूगढ़ छावनी के जवानों की टोली अनूपशहर के मस्तराम घाट पहुंची, जहां पर सैन्य सम्मान के साथ गांविंद का अंतिम संस्कार किया गया। विधायक संजय शर्मा की ओर से उनके भाई अशोक शर्मा, एसडीएम आनंद श्रीनेत, सीओ अतुल चौबे तथा सैन्य अधिकारियों ने अंत्येष्टि से पहले पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। सैनिक टुकड़ी ने अंत्येष्टि से पहले सैन्य सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed