फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 एटीएम व एक बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

20 एटीएम व एक बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
20 एटीएम व एक बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

जहांगीराबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को 20 एटीएम कार्ड और एक बाइक के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि गांव डूंगराजाट निवासी नेत्रपाल ने नगर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से जैसे ही दो हजार रुपये निकाल कर अपने गांव की ओर चला तभी पहले से एटीएम के पास खड़े दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उससे दो हजार रुपये छीनकर भाग निकले। उक्त घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना पाकर एसएसआई श्यौराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी की मदद लेते हुए पुलिस टीम ने उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ आरोपियों ने अपना नाम सत्यभान सिंह थाना राजपुर जिला संभल व सर्वेश थाना आदमपुर जिला अमरोहा बताया। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 20 एटीएम व एक बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया की दोनो नगर के बैंकों के एटीएम के पास खडे़ होकर निगरानी कर चालाकी से घुस जाया करते थे और अपनी विशेष तकनीकी से एटीएम हैक कर रुपये निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed