{"_id":"5be87f69bdec22697e539aee","slug":"15419635776-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखा महिला से बलात्कार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा दिखा महिला से बलात्कार का प्रयास
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म का किया प्रयास
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला को देखकर गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस कर महिला को तमंचा दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर उसके पति सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन नामजद आरोपी ने महिला के पति पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। पीड़ित महिला के पति ने स्याना कोतवाली में आरोपी को नामजद करवाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में महिला को घर में अकेला देखकर गांव का ही नामजद आरोपी वीरेन्द्र तमंचा लेकर घुस गया। उसने महिला को तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान महिला के चीखने चिल्लाने पर जब उसका पति घर पहुंचा तो नामजद आरोपी ने उस पर तमंचे से जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दिया। आरोपी वीरेन्द्र ने महिला के साथ दुष्कर्म कर बेइज्जत करने व पति को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर स्याना कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृ त किया गया है।