{"_id":"5bcb81a6bdec22695873be30","slug":"15400636214-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीना बेगम समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समीना बेगम समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीना बेगम समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने डा. समीना बेगम समेत चार आरोपियों के खिलाफ एक महिला से छेड़छाड़, अपहरण और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया था कि बीते 11 अक्तूबर को वह कचहरी आई थी। जब वह अपने अधिवक्ता के चैंबर से निकलकर शनि देव मंदिर की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार सवार डा. समीना बेगम, शबनम, डीसी वर्मा व अज्ञात ड्राइवर ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे चांदपुर रोड स्थित गन्ना मिल के पास ले गए और मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी की। आरोप है कि इस दौरान डा. समीना ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही रंगदारी न देने पर आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी थी। नगर कोतवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समाजसेवी डा. समीना बेगम ने कहा कि आरोपी बेबुनियाद है, बुलंदशहर पुलिस उनकी यात्रा न निकले इसके लिए झूठे केस दर्ज कर रही है।