{"_id":"5bc8dee7bdec22698c6e3b34","slug":"15398908885-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन की कालाबाजारी में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की कालाबाजारी पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शिकारपुर। शासन से लेकर जिला मुख्यालय तक बढ़ती सख्ती के बावजूद जिले में गरीबों के राशन की कालाबाजारी का खेल रुक नहीं रहा है। गांव याकूबपुर में मंडी में बिकने के लिए जा रहा गरीबों का राशन पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर 43 कट्टा राशन बरामद किए थे। बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक ने दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
थाना सलैमपुर पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि गांव याकूबपुर में एक गाड़ी में भरकर सरकारी राशन मंडी में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी में भरे 29 कट्टा चावल और 14 कट्टा गेहूं के बरामद करने के बाद गाड़ी थाने ले गई थी। इसकी सूचना मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार ने बरामद माल और याकूबपुर में संचालित राशन की दुकान पर स्टॉक आदि की जांच की। इसमें खुलासा हुआ था कि बरामद राशन सरकारी है। आपूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि पकड़ी गई पिकअप गाड़ी से चावल और गेहूं के 43 कट्टे बरामद किए गए हैं। इसे खाद्य एवं विपणन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि गाड़ी को थाना सलैमपुर में सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि बरामद राशन याकूबपुर के राशन दुकान के संचालक दुकानदार वीर सिंह का है जिसे दुकानदार द्वारा वितरण नहीं किया गया। राशन कार्डों के अंश का गेहूं एवं चावल बचाकर कालाबाजारी के लिए लेकर जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार की तहरीर पर याकूबपुर स्थित राशन की दुकान चलाने वाले दुकानदार वीर सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।