{"_id":"5bba4c6e867a5514ac26eec9","slug":"15389358942-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल संचालक के साथ मारपीट, नकदी-आभूषण लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल संचालक के साथ मारपीट, नकदी-आभूषण लूटे
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल संचालक के साथ मारपीट, नकदी-आभूषण लूटे
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों मेडिकल संचालक के साथ हुई मारपीट और लूटपाट की रिपोर्ट नगर पुलिस ने 24 दिन बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव धमैड़ा अड्डा निवासी अनिल कुमार पुत्र रघुदयाल ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह कचहरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिकल संचालन का कार्य करता है। बीते 13 सितंबर को पीड़ित मेडिकल पर ही मौजूद था। देर शाम नगर के अंबर सिनेमा के पीछे मोहल्ला तेलीवाड़ा निवासी अनिल कुमार वर्मा व उसका पुत्र वहां पहुंच गए। आरोपियों ने इस दौरान पीड़ित से बात करने की बात कही और उसे अपने साथ हॉस्पिटल के बाहर ले गए। जहां आरोपियों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और तमंचे के बल पर आरोपियों ने पीड़ित से 20 हजार रुपये की नगदी, एक सोने की चेन व एक सोने की अंगूठी लूट ली। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ थाने में भी तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं, अब पीड़ित ने एसएसपी से मामले की गुहार लगाई थी। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।