फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पूर्व जिपं अध्यक्ष के पति व पुत्र पर गैंगस्टर के आरोप में कार्रवाई

पूर्व जिपं अध्यक्ष के पति व पुत्र पर गैंगस्टर के आरोप में कार्रवाई

Sat, 06 Oct 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व जिपं अध्यक्ष के पति व पुत्र पर लगा गैंगस्टर एक्ट
बुलंदशहर/शिकारपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति व पुत्र के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। 13 माह के अंदर दो बार हाइटेंशन लाइन से बिजली चोरी का खुलासा होने पर शिकारपुर कोतवाली में एसआई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व जिपं अध्यक्ष के पुत्र के दूध प्लांट पर 20 जुलाई को 252 केवीए की बिजली चोरी पकड़ी गई थी।

जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी गिरी के पुत्र के दूध प्लांट पर 20 जुलाई को बिजली विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की थी। टीम के मौके पर पहुंचते ही कर्मचारियों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया था, जबकि टीम के अंदर घुसने पर कर्मचारियों ने अमोनिया गैस का रिसाव भी कर दिया था। बिजली अफसरों ने मिलकर मै. राजदीश फूड्स में 11 केवीए की लाइन से सीधे बिजली चोरी का खुलासा किया था। जिसके बाद अफसरों ने दूध प्लांट संचालक राहुल गिरी व उसके पिता जगदीश गिरी के खिलाफ 252 केवीए बिजली चोरी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि अब तक बिजली अफसर प्लांट संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सके हैं। इससे 13 माह पूर्व भी उक्त प्लांट पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी, जिसमें भी प्लांट संचालक पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया था। एसओ श्यौपाल सिंह ने बताया कि मामले में जगदीश गिरी व दूध प्लांट संचालक राहुल गिरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed