फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला हुआ दर्ज

परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला हुआ दर्ज

Thu, 04 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आ है। जहां, पहले महिला की मौत सड़क दुर्घटना में होना बताया जा रहा था, वहीं अब मामले में पुलिस ने मृतका के मायके वालों की तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकौली निवासी अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल कलाम ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुमैया की शादी करीब दो वर्ष पूर्व चोला चौकी के गांव बिरौंड़ी निवासी साजिद पुत्र नजर मोहम्मद के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुराल वाले शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये व एक कार की मांग कर रहे थे। काफी मान मनौव्वल के बाद भी आरोपी अपनी मांगो पर डटे हुए थे। बीते दिनों भी आरोपियों ने सुमैया के साथ मारपीट की थी। बताया गया कि मंगलवार देर रात बिरौंड़ी निवासी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित के पुत्र को फोन कर सुमैया की ससुराल वालों द्वारा हत्या करने व शव को सड़क पर फेंक आने की सूचना दी थी। आरोपियों ने सुमैया की हत्या का सड़क दुर्घटना में मौत होना दर्शाने की कोशिश की है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि फिलहाल मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी पति साजिद, ससुर, सास समेत कुल सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन, मामले में पहले सूचना सड़क दुर्घटना में मौत की मिली थी, उसके ही आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण शरीर पर चोट के निशान होना पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed