{"_id":"5b8d858542c7924631103a49","slug":"153600139919-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रोगी से परिवार को बचाने की लगायी गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रोगी से परिवार को बचाने की लगायी गुहार
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मानसिक रोगी से परिवार को बचाने की लगाई गुहार
अनूपशहर। क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी बिजेंद्र सिंह ने एसडीएम से गांव मे रह रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक से परिवार की सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई है। थाना पुलिस ने भी प्रशासनिक स्तर से विक्षिप्त युवक को मेंटल अस्पताल में भर्ती कराने की रिपोर्ट दी है। पीड़ित बिजेंद्र सिंह नें एसडीएम को अवगत कराया कि विक्षिप्त युवक घर की छत पर खड़ा होकर गाली गलौज करता है, परिजनों पर ईंट पत्थर फेंकता है और नग्न अवस्था में घूमता है। बताया गया कि उसके पिता व बच्चे भी गांव छोड़कर अनूपशहर रह रहे हैं। एसडीएम ने अनूपशहर सीएचसी प्रभारी को उसकी मानसिक स्थिति का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए रिपोर्ट थाना अहार को उपलब्ध कराने और पुलिस को रिपोर्ट लेकर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित बिजेंद्र सिंह ने कहा कि उसके परिवार के लोगों को विक्षिप्त युवक से जान का खतरा बना हुआ है। वह किसी भी समय कोई वारदात कर सकता है। बच्चों का घर से बाहर जाना मुश्किल बना हुआ है।