{"_id":"5b54cf494f1c1b3e748b687a","slug":"15322847419-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
नरौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा लेने गई दस वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में रविवार शाम तहरीर देकर बताया कि गांव के पास खेतों पर उसका ट्यूबवेल है। वहीं खेत होने के कारण दिन में उनके बच्चे खेतों पर पहुंच जाते हैं। रविवार को उसकी दस वर्षीय पुत्री खेत पर चारा लेने गई थी। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने उसकी बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़ित बालिका ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। एसएचओ चरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इधर क्षेत्र के गांव में दस वर्षीय बालिका से बलात्कार का आरोपी शादीशुदा व तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है।