फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewelry and cash stolen after breaking the house lock.

Ballia News: मकान का ताला तोड़कर गहने, नकदी चोरी

Sat, 05 Sep 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen after breaking the house lock.
रसड़ा(बलिया)। नगर के वार्ड नंबर चार पंचमंदिर में दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहनों की चोरी हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर चार पंचमंदिर निवासी संजू यादव ने पुलिस को बताया। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे वह मकान का ताला लगाकर दुकान के लिए निकली। आधा घंटे बाद जब वह किसी काम से घर लौटी तो ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि 15 हजार रुपये गायब थे। चोरों ने तीन सोने की अंगूठी, कान का झुमका, कान की बाली और मंगलसूत्र चुराए। इसके अतिरिक्त, नाक की तीन कील भी गायब थीं। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed