{"_id":"6a9b249735b6ad21c00c72ee","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-114473-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में बस से 522 ग्राम हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार, पंजाब से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में बस से 522 ग्राम हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार, पंजाब से जुड़े तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जम्मू जोनल यूनिट ने जम्मू-कश्मीर में हेरोइन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांबा में एक यात्री बस से 522 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलवामा जिले के काकापोरा निवासी आकिब बशीर को गिरफ्तार किया गया है।
एनसीबी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई गत दिवस न्यू बस स्टैंड सांबा के पास की गई। पूछताछ और जांच के दौरान इस तस्करी के तार पंजाब से जुड़े मिले। इसके आधार पर एनसीबी ने लुधियाना में अलग अभियान चलाकर 197 ग्राम हेरोइन और बरामद की। इस तरह सांबा और लुधियाना की संयुक्त कार्रवाई में कुल 719 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है।
एनसीबी ने बताया कि पिछले लगभग एक महीने में जम्मू संभाग में हेरोइन की यह चौथी बड़ी बरामदगी है। इससे पहले जम्मू और सांबा के नशा प्रभावित इलाकों में चलाए गए अभियानों के दौरान 438 ग्राम और 603 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य बड़े मामले में एनसीबी ने जम्मू में 5.160 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। जांच में सामने आया था कि यह खेप पाकिस्तान से उड़ी सेक्टर के रास्ते जम्मू-कश्मीर पहुंची थी। इस मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए एनसीबी ने लेह से कथित सप्लायर को भी गिरफ्तार किया था।
एनसीबी का कहना है कि हालिया जांच से स्पष्ट हुआ है कि जम्मू-कश्मीर में हेरोइन की तस्करी दो प्रमुख मार्गों से की जा रही है। एक खेप पाकिस्तान से सीधे सीमा पार कर उड़ी सेक्टर के रास्ते पहुंच रही है, जबकि दूसरी खेप पंजाब के जरिए जम्मू-कश्मीर लाई जा रही है।
एनसीबी अधिकारियों के अनुसार एजेंसी केवल मादक पदार्थों की बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि हर खेप के स्रोत, सप्लायर, प्राप्तकर्ताओं, वित्तीय लेनदेन और पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।