फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants snatched the phone of a young man who had stepped out to walk his dog.

Ghaziabad News: कुत्ता घुमाने निकले युवक से बदमाशों ने फोन झपटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched the phone of a young man who had stepped out to walk his dog.
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के महत्वपूर्ण क्षेत्र राजनगर के सेक्टर नौ में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल झपट लिया। इस दौरान पीड़ित सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि राजनगर सेक्टर-9 में रहने वाले ऋषभ अरोड़ा 31 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने कुत्ते को घुमाने सेक्टर-9 की तरफ से घर जा रहे थे। चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। झपटमारी के दौरान वह बदमाशों के धक्के से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर तीन सितंबर को केस दर्ज कर जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम लगी है
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed