{"_id":"5b3669194f1c1b315d8b7d8a","slug":"153029250415-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को मारा थप्पड़, पिता-पुत्र के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई को मारा थप्पड़, पिता-पुत्र के खिलाफ दी तहरीर
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई को मारा थप्पड़, पिता-पुत्र के खिलाफ दी तहरीर
- बिजली चोरी की वीडियो बनाने पर भड़के पिता-पुत्र
- पिता-पुत्र पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
खानपुर। थाना क्षेत्र के चठेरा गांव में बिजली चोरी की वीडियो बनाने से गुस्साए पिता-पुत्र ने पावर कारपोरेशन के जेई को थप्पड़ जड़ दिया। जेई ने पिता-पुत्र के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।
शुक्रवार शाम चार बजे विद्युत उप संस्थान पाली रघुनाथपुर की टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए गांव चठेरा पहुंची। चेकिंग के दौरान टीम प्रभारी रियाजुद्दीन, जुनैद अली, श्रीनिवास शर्मा और श्याम सुंदर कुशवाहा आदि जेई के साथ एक ग्रामीण के घर पहुंचे। जहां पर बिजली चोरी का मामला सामने आया। आरोप है कि जब टीम ने बिजली चोरी का वीडियो बनाना शुरू किया और कनेक्शन काटा तो मकान मालिक और उसके पुत्र ने जेई से बदतमीजी करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। आरोप यह भी है कि पिता-पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। टीम प्रभारी रियाजुद्दीन ने बताया कि जेई को थप्पड़ मारने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ थाना खानपुर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।