{"_id":"5b09a04a4f1c1b9c6e8b4bd5","slug":"152735750814-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन-देन के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेन-देन के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत
Updated Sat, 26 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेन-देन के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत
- मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व खरीदा था ई-रिक्शा
- पैसों के विवाद में ई-रिक्शा बेचने वाले व्यक्ति ने की थी मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला ज्ञान लोक में शुक्रवार शाम आरोपी की पिटाई और समाज में हुई बेइज्जती के कारण दलित ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला ज्ञान लोक निवासी सतीश ई-रिक्शा चलाकर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार देर शाम उसके परिजनों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सतीश ने बीते दिनों चार यार रोड निवासी शरीफ नाम के व्यक्ति से 80 हजार रुपये में एक ई-रिक्शा खरीदा था। इसमें सतीश ने कुछ रुपये बकाया कर रखा था। आरोप है कि कुछ रुपये न पहुंचने पर आरोपी शरीफ आए दिन सतीश को प्रताड़ित कर उसे धमकी दे रहा था। शुक्रवार को आरोपी शरीफ ने सतीश के साथ मोहल्ले में ही जमकर मारपीट और जमकर अभद्रता की। सतीश ने आरोपी की पिटाई व मोहल्ले में हुई अपनी बेइज्ज्ती से क्षुब्ध होकर शुक्रवार शाम को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने परिजनों ने सतीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सतीश की मौत हो गई। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शरीफ के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।