{"_id":"5af5c5144f1c1bd3408b4804","slug":"15260562091860-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 60 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में 60 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 11 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी में 60 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चले अभियान से मची खलबली
- ऊपरकोट, सरायधारी, नहर कालोनी में की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के अफसरों की सख्ती के बाद भी बिजली चोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत बृहस्पतिवार की शाम 60 बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली टीम की कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
बिजली चोरी रोकने के लिए अफसरों द्वारा नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 60 बिजली चोरों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को अफसरों ने नगर के मोहल्ला ऊपरकोट, सराय धारी, नहर कालोनी, मनिहारन, सुनहरी मस्जिद के पास, कस्सावन समेत अन्य इलाकों में छापामार कार्रवाई की। हाइडिल कालोनी बिजलीघर प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर बिजली चोरों पर कार्रवाई की गई थी। 60 लोगों पर बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।