फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हत्या के मामले में सजा के बाद प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त

हत्या के मामले में सजा के बाद प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त

Fri, 13 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में सजा के बाद प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त
विज्ञापन

- स्याना ब्लॉक के एक गांव के विद्यालय में तैनात था शिक्षक
- बीईओ की जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। हत्या के मामले में सजा के बाद एक प्रधानाध्यापक को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। बीएसए ने बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त कर दी है। आरोपी प्रधानाध्यापक को हत्या के मामले में तीन दिन पूर्व सजा सुनाई गई थी।

स्याना क्षेत्र के गांव बीटा में प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात पुष्पेन्द्र कुमार की सेवा समाप्त की गई है। आरोपी प्रधानाध्यापक को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने चार दिन पूर्व आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद बीईओ कुसुम सैनी ने मामले में जांच की थी। गुरुवार को बीईओ द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर बीएसए अजीत कुमार ने आरोपी प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त कर दी। बताते चलें कि चुनावी रंजिश के चलते शिक्षक अजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी है। वेतन की रिकवरी के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed