फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमले के आरोपियों को कारावास, अर्थदंड

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमले के आरोपियों को कारावास, अर्थदंड

Wed, 04 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमले के आरोपियों को 10 साल का कारावास
विज्ञापन

- ट्रक से घर का छज्जा टूटने पर हुआ था विवाद, नवंबर 2012 की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। विशेष न्यायाधीश(ईसी एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम ने ट्रक चालक पर जानलेवा हमले करने वाले दो आरोपियों को दोषी माना है। दोनों आरोपियों को 10-10 वर्ष कारावास व अर्थदंड सुनाया गया है।

अभियोजन पक्ष से रेशमपाल सिंह ने बताया कि वादी सलीम पुत्र इकराम निवासी गांव जहरा ने 16 नवंबर 2012 को अगौता थाने में तहरीर देकर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि उसका भाई असलम व गांव निवासी अकरम, यामीन व गांव नगला थाना पहासू निवासी भूरा ट्रक लेकर 15 नवंबर को शाम करीब साढ़े पंाच बजे गांव जहरा से औलीना वाले रास्ते से गांव जौली होते हुए गाजियाबाद जा रहे थे। जौलीगढ़ में प्रदीप पुत्र नानक के मकान के छज्जे में ट्रक का एक हिस्सा लगने से वह मामूली क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे वहां मौजूद राहुल ने पीड़ित के भाई से गाली गलौज करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपी ने अपने अन्य साथियों सुनील व संदीप के साथ मिलकर पीड़ित के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी थी। मामले में सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपी सुनील व संदीप को दोषी मानते हुए 10-10 वर्ष कारावास व 30-30 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed