{"_id":"6a9b110b7b81f14d380db514","slug":"rs-934-lakh-swindled-under-the-pretext-of-securing-a-staff-nurse-job-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1151500-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर 9.34 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर 9.34 लाख रुपये ठगे
Sat, 05 Sep 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकारी अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी को अंजाम देने वाली महिला कर्मी 100 शैय्या अस्पताल में तैनात है। पीड़िता को फर्जी जॉइनिंग लैटर भी दिया गया, नौकरी न लगने पर जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। डीएम के आदेश पर कुर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव हाजीपुर सौंज निवासी आरती यादव ने बताया कि गांव जोराई की रुचि यादव ने उन्हें सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 9.34 लाख रुपये ले लिए गए। ऑनलाइन 6.54 लाख और 2.80 लाख रुपया नकद लिया। एक बार उन्हें फर्जी जॉइनिंग लैटर भी दिया गया, जो कि उनके पास मौजूद है। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस मांगे। इस पर उन्हें धमकी दी गई। आरती ने बताया कि जब वह रुचि यादव से एक महिलाकर्मी के घर पर मिली थी। वह महिला कर्मी गारंटी लेती थी और खुद को डिप्टी सीएम का खास बताती थीं। इसी वजह से वह उन दोनों की बातों में आ गई। डीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद कुर्रा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।