फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman's body found hanging from a tree.

Shahjahanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 05 Sep 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a tree.
पोस्टमॉर्टम हाउस पर घटना की जानकारी देती मृतका आरती की मां रामदेवी। संवाद
निगोही (शाहजहांपुर)। अर्जुनपुर गांव में मायके में रह रही आरती (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात उसका शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पति पर शराब के नशे में आए दिन मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामदेवी ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले बेटी आरती की शादी लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के बिचबरी गांव निवासी रवि कुमार से हुई थी। उसके दो बेटे करन (04) और अंशुमान (02) हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आरती को परेशान करता था और शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। पति की शिकायत थाने में भी की गई थी, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

रामदेवी के मुताबिक करीब एक माह पहले आरती छोटे बेटे के साथ मायके आकर रहने लगी थी। पति की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। बृहस्पतिवार शाम परिजन जानवरों के लिए खेत पर घास लेने गए थे। इस दौरान आरती गांव के बाहर बाग में पहुंच गई और आम के पेड़ से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन लौटे तो छोटा बेटा कमरे में सो रहा था, जबकि आरती लापता थी। तलाश करने पर उसका शव पेड़ से लटका मिला। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed