{"_id":"6a9b0fb09bf5100e600762ac","slug":"police-remained-entangled-in-jurisdictional-issues-while-the-farmer-was-swept-away-by-the-river-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1151499-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: थाना सीमा में उलझी रही पुलिस, किसान नदी में बहता चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: थाना सीमा में उलझी रही पुलिस, किसान नदी में बहता चला गया
Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
भोगांव। इन्सानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक किसान ने घरेलू विवाद के कारण नदी में छलांग लगा दी। फर्रुखाबाद और मैनपुरी पुलिस किसान को तलाशने के स्थान पर सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस समय गुजारती गई और किसान नदी में बहता चला गया होगा। रात भर कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह जाम लगा दिया। तब पुलिस अधिकारियों की नींद टूटी और किसान की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया। थाना क्षेत्र के गांव ररकरा निवासी बलवीर सिंह (45) का बृहस्पतिवार को पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में बलवीर ने काली नदी में छलांग लगा दी। किसान को नदी में कूदता देख लोग एकत्रित हो गए। किसान ने जिस स्थान से नदी में छलांग लगाई थी, वह फर्रुखाबाद और मैनपुरी की सीमा के बीच में है। ग्रामीणों की सूचना देने के बाद दोनों तरफ की पुलिस एक-दूसरे पर मामला टालने में लगी रही। उस समय पुलिस अधिकारी ने सक्रियता दिखाते तो किसान को नदी से खोजा जा सकता था। 12 घंटे से अधिक समय तक दोनों पुलिस के बीच सीमा का विवाद चलता रहा। किसान के तलाशने की कोई कार्रवाई न होने पर शुक्रवार सुबह परिजन ने ग्रामीणों के साथ काली नदी मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसान की तलाश शुरू कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर नदी में तलाश शुरू हो जाती तो बलवीर मिल सकता था। अब वह नदी में बहकर कहां चला गया होगा, कुछ नहीं कहा जा सकता है।
घटना मेरापुर थाना क्षेत्र की है, जो उनके थाना क्षेत्र में नहीं आता है। इसके बाद भी फर्रुखाबाद पुलिस का सहयोग करते हुए युवक की तलाश कराई जा रही है। रामकृष्ण द्विवेदी सीओ
विज्ञापन
घटना मेरापुर थाना क्षेत्र की है, जो उनके थाना क्षेत्र में नहीं आता है। इसके बाद भी फर्रुखाबाद पुलिस का सहयोग करते हुए युवक की तलाश कराई जा रही है। रामकृष्ण द्विवेदी सीओ
विज्ञापन