{"_id":"6a9b10b7b2dd95a8aa09d9b4","slug":"advocate-and-brother-assaulted-in-dispute-over-parking-rampur-news-c-282-1-rmp1024-179366-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता और भाई से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता और भाई से मारपीट
Sat, 05 Sep 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में शादी की दावत के दौरान पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने अधिवक्ता और उसके भाई के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे चचेरे भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव बराखास निवासी मारूफ अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई मेराज अहमद के साथ चमरपुरा स्थित मुखिया मैरिज हॉल में शादी की दावत में गए थे। इस दौरान पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर सलमान अरमान, बब्बू उर्फ रशीद पाशा, बाबू उर्फ कामरान, नदीम और चार अज्ञात लोगों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गए।
उन्हें पिटता देखकर उनके चचेरे भाई शुभ्बू और शहनवाज बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। भीड़ बढ़ने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।