{"_id":"5a885cac4f1c1b641f8b634d","slug":"151888627111-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पति की बैंक अधिकारी प्रेमिका को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने पति की बैंक अधिकारी प्रेमिका को धुना
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने पति की बैंक अधिकारी प्रेमिका को धुना
- नगर के डीएम रोड स्थित एक बैंक में शुक्रवार दोपहर की घटना
- बैंक में क्लर्क पति का बैंक की ही अधिकारी महिला से है प्रेम प्रसंग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के डीएम रोड स्थित एक बैंक में शुक्रवार को हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। बैंक क्लर्क की अधिवक्ता पत्नी ने बैंक पहुंचकर पति की बैंक अधिकारी प्रेमिका की धुनाई कर दी। हालांकि, मामले में बैंक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस भी मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का पति डीएम रोड स्थित एक बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। महिला के पति का बैंक में ही तैनात एक महिला अधिकारी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच संबंधों की जानकारी होने के बाद पीड़ित महिला ने कई बार अपने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पति व महिला बैंक अधिकारी नहीं माने। शुक्रवार दोपहर पीड़ित महिला बैंक जा पहुंची और महिला अधिकारी के केबिन में घुसकर चप्पल से उसकी धुनाई कर दी। अन्य बैंक अधिकारियों के बीच बचाव करने के बाद महिला शांत हुई।