{"_id":"5a6626a64f1c1b77268b5bcd","slug":"15166442004-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
- नगर के मोहल्ला राम विहार में बीती रात की घटना
- पुलिस आत्महत्या की जता रही आशंका, परिजनों ने भी नहीं दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवक का शव बीती रात घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की बात कह रही है। वहीं परिजनों ने अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी है।
नगर के मोहल्ला राम विहार निवासी एक युवक का शव देर रात घर में ही उसके कमरे में फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। इसी कारण घर में आए दिन गृह क्लेश होता रहता था। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।