{"_id":"5a62240e4f1c1b9f268b54e2","slug":"151638138711-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज, कार्रवाई शून्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज, कार्रवाई शून्य
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
- पीड़िता लगा रही अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर, नहीं हो रही सुनवाई
- अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ दबंगों ने की थी छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है। इधर पीड़िता अपने परिजनों संग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है।
डीएम-एसएसपी को शुक्रवार को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि बीती 12 जनवरी को गांव निवासी आरोपी गौरव, उपकार व शनि ने उसके साथ मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। मामले में अनूपशहर थाने पहुंच तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं, पुलिस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपियों के रिश्तेदार उसके घर पहुंचे, इस दौरान वह अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थी। आरोपियों ने मामले में समझौता करने का दबाव बनाया। वहीं विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर फैसला न करने पर उसके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी है।