फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पुलिस कर्मी बनकर छीने 39 हजार रुपये, दबोचा

पुलिस कर्मी बनकर छीने 39 हजार रुपये, दबोचा

Wed, 04 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मी बनकर छीने 39 हजार, आरोपी दबोचा
विज्ञापन

- ग्रामीण के साथ आरोपी ने डीएवी तिराहे के निकट की वारदात
- भीड़ ने आरोपी को पीट कर पुलिस को सौंपा, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी पुलिस कर्मी बनकर घूम रहे एक आरोपी ने एक व्यक्ति से 39 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहासू थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी नानक चंद पुत्र बाबूलाल एक किसान हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह बुलंदशहर स्थित एक दुकान में अपना इलेक्ट्रानिक कांटा ठीक कराने आए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह नगर स्थित डीएवी फ्लाईओवर के निकट पहुंचे। इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति ने रोक लिया, जिसने पुलिस की बेल्ट लगाई थी। साथ ही आरोपी ने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए पीड़ित की तलाशी लेनी शुरू कर दी और जेब में रखे हुए 39 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद आरोपी रुपये लेकर भागने लगा। पीड़ित ने जब शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद पीड़ित व अन्य लोग आरोपी को लेकर थाने पहुंचे और उसे पुलिस को सौंप दिया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर फर्जी पुलिसकर्मी बन कर लोगों को परेशान कर रहे आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र विजय सिंह निवासी ओलीना गांव थाना औरंगाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed