फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डिबाई में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर से लूटे एक लाख रुपये

डिबाई में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर से लूटे एक लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
डिबाई में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर से लूटे एक लाख रुपये
फोटो समाचार
विज्ञापन

रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर से लूटे एक लाख
- बृहस्पतिवार सुबह की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई। दिल्ली-बदायूं हाइवे स्थित नगर के पुलिस चेक पोस्ट चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर से एक लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नगर के मोहल्ला महादेव निवासी पुष्पराज सिंह यूपी पुलिस सहारनपुर में उपनिरीक्षक के पद से गत वर्ष अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। जिनमें पांच-पांच सौ रुपये की दो गड्डियां थीं। इसके बाद वह बाइक पर अपने भतीजे संजीव के साथ बैग हाथ में लेकर निक ले थे। पुलिस चेक पोस्ट चौराहे पर पहुंचते ही भीड़ में बाइक धीमी हुई, इसी बीच पैदल आए एक युवक ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और पास में खड़ी डिस्कवर बाइक पर अपने साथी के साथ बैठ कर नरौरा की ओर भाग गया। पीड़ित पुष्पराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तत्काल बाइक सवार बदमाशों का करीब एक किलोमीटर दूर छोईया पुल तक पीछा भी किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बैग में एक लाख रुपये, बैंक पासबुक, चेकबुक आदि कागजात थे। उन्होंने बैंक को अपने खाते को सुरक्षित रखने व घटना के संबंध में सूचना दी है। कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैंक से फुटेज भी देखी गई है। विवेचना की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


14 दिन पूर्व छोईया पुल पर भी हुई थी लूट
बता दें कि गत 28 मार्च को हाइवे पर छोईया पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने इसी तरह घटना को अंजाम देकर सराफा कारीगर से छह लारुपये के कीमत के सोने के जेवरात लूट लिए थे। इस संबंध में पीड़ित नरौरा थाना क्षेत्र के गांव बैलोन निवासी सोनू वर्मा पुत्र रामनिवास ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मान रही थी। इस कारण अब तक पुलिस उस वारदात का खुलासा भी नहीं कर सकी है। यदि पुलिस समय रहते उन आरोपियों को दबोच लेती तो शायद बृहस्पतिवार सुबह रिटायर्ड दारोगा से लूट की वारदात को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed