फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सलेंडर फटने से आधा दर्जन मजदूर घायल

सलेंडर फटने से आधा दर्जन मजदूर घायल

Sat, 01 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सलेंडर फटने से आधा दर्जन मजदूर घायल

विज्ञापन
सिलिंडर फटने से आधा दर्जन मजदूर घायल
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में शुक्रवार रात लोहे को काटने वाली गैस का सिलिंडर फटने से आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। हादसे में एक मजदूर का पैर कट गया। प्रबंधन ने घायलों को उपचार के लिए नोएडा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में स्क्रैप की कटिंग कर उसे गलाकर सरिया तैयार किया जाता है। स्क्रैप को काटने के लिए गैस का प्रयोग किया जाता है। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे मजदूर फैक्ट्री के अंदर खड़ी गाड़ी से सिलिंडर उतार रहे थे। इस दौरान एक सिलिंडर तेज धमाके साथ फट गया। धमाके की आवाज से फैक्ट्री, आस पास के फैक्ट्रियों में अफरा तफरी मच गई। धमाके की चपेट में आने से कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी मजदूर अमित भाटी पुत्र मांगे भाटी, खानपुर निवासी विजय बहादुर पुत्र लालाराम, जितेंद्र कुमार, रनवीर सिंह, इस्माइलपुर निवासी इजाउलहक पुत्र इस्माइल खान घायल हो गए। प्रबंधन ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि घायल अमित का पैर कट गया। वही अमित व अन्य मजदूर की हालत गंभीर है। प्रथम दृष्टया जांच में मानकों के पूरा नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed