{"_id":"5859747e4f1c1b1a56e3a02b","slug":"10-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूड़ पुलिस चौकी के पास 10 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूड़ पुलिस चौकी के पास 10 हजार की लूट
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात की भूड़ चौकी से करीब 50 मीटर दूर दो बदमाशों ने रविवार रात टैंपो के इंतजार में खड़े युवक से मारपीट कर नगदी-मोबाइल लूट लिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने जब थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने उसे फटकारकर भगा दिया।
विज्ञापन
थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी सिटी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी को दी तहरीर में राजनेर उर्फ सोरला थाना अनूपशहर निवासी अनुराग राघव पुत्र इंद्रपाल सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर 2016 को नोएडा में रहने वाले अपने पिता के पास से घर आ रहा था।
विज्ञापन
पिता ने खेत में खाद लगाने के लिए 10 हजार रुपये दिए थे। जब वह भूड़ चौराहे पर बस से उतरा और कालाआम चौराहा जाने के लिए टैंपो का इंतजार कर रहा था। तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति अपने साथी के साथ आया और उससे पूछा कि कहां जाना है।
विज्ञापन
अनुराग ने अनूपशहर जाने की बात कही तो अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उसकी गाड़ी आगे खड़ी और वह भी अनूपशहर जा रहा है। यह कहकर दोनों लोग अनुराग को अपने साथ ले गए। आगे जाकर खाली पड़ी जगह पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जेब में रखे 10 हजार रुपये, दो मोबाइल लूट लिया।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित का आरोप है जब उसने थाने पर तहरीर दी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे टरकाकर भगा दिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पत्रकार बनकर ट्रक चालक से 4.5 हजार ठगे
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम से सरकारी गेहूं लेकर दनकौर जा रहे ट्रक को पांच-छह लोगों ने रुकवा लिया। खुद को पत्रकार बताकर ट्रक चालक को डराया-धमकाया। आरोपियों ने उससे 4,500 रुपये ठग लिए। ट्रक चालक ने नई मंडी चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव बराल निवासी नेक मोहम्मद ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। 17 दिसंबर की शाम इमलिया स्थित एफसीआई के गोदाम से 200 बोरी गेहूं सरकारी गल्ला एसएमआई दनकौर के लिए जा रहा था। जब वह गोदाम से निकला तो दो किलोमीटर दूर चलने पर एक पेट्रोल पंप के पास 5-6 लड़के मिल गए।
उन्होंने खुद को पत्रकार बताया। कथित पत्रकारों ने कहा कि तुम्हारा ट्रक 2000 मॉडल है। ट्रक काफी प्रदूषण कर रहा है, इसके दस्तावेज दिखाओ। उन्होंने जेल भिजवाने की धमकी दी। आरोप है कि नेक मोहम्मद से ट्रक छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये की मांग की।
रुपये न देने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। नेक मोहम्मद ने अपने पास डीजल के लिए रखे 4,500 रुपये निकालकर दे दिए। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज और तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।