फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccine

मकर संक्रांति पर जिले में आ सकती है वैक्सीन, तैयारी में जुटे स्वास्थ्यकर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine
मकर संक्रांति पर जिले में आ सकती है वैक्सीन, तैयारी में जुटे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शासन ने पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। वैक्सीनेशन के दौरान अफसरों से लेकर अन्य लाभार्थी को बूथ पर आईडी दिखानी होगी। इसके बाद अन्य प्रक्रिया की जाएगी। 16 जनवरी को जिले के 16 स्थानों पर 1600 हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। मकर संक्रांति को वैक्सीन के जिले में पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।
16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन के लॉन्चिंग के दिन जिले की समस्त 13 सामुदायिक केंद्र समेत 16 स्थानों पर 1600 हेल्थ केयर वर्करों को पहले चरण में टीका लगाया जाएगा। जिनका डाटा विभाग द्वारा शासन को भेजा जा चुका है और पहले चरण में वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का चयन कर लिया गया है। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है और वैक्सीनेशन के लिए प्रत्ये केंद्र पर 100-100 हेल्थ वर्करों का चयन किया जा रहा है। वहीं, विभागीय अफसर बृहस्पतिवार तक जिला मुख्यालय स्थित कोल्ड चेन पर वैक्सीन पहुंचने की संभावना जता रहे हैं। जिसके आने के बाद संबंधित केंद्रों पर समय से वैक्सीन भेजी जा सके और 16 जनवरी को हेल्थ वर्करों को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को पोर्टल पर दर्ज रजिस्ट्रेशन से पहुंचेगी सूचना
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के लिए जिन स्वास्थ्य कर्मियों का कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया है। उन्हीं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम दिन कोरोना का टीका लगाए जाने के लिए शामिल किया जाएगा। जिसमें से 1600 स्वास्थ्य कर्मियों को पोर्टल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। वहीं, संबंधित को मेसेज के माध्यम से सूचना भी दी जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद लाभार्थी को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जो टीका लगने के बाद राजपत्रित अधिकारी द्वारा लाभार्थी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा 16 को वैक्सीनेशन
जिला अस्पताल, नगर स्थित निजी अस्पताल (राना अस्पताल), खुर्जा स्थित वैद्य यज्ञदत्त आयुर्वेदिक महाविद्यालय और गुलावठी, बीबीनगर, स्याना, लखावटी, जहांगीराबाद, ऊंचागांव, अनूपशहर, मुनी, पहासू, दानपुर, डिबाई और शिकारपुर समेत कुल 16 स्थानों पर को लॉन्चिंग के दिन वैक्सीनेशन प्रक्रिया के लिए चुना गया है। इसके बाद सोमवार को जिले के 62 बूथ पर, शुक्रवार को 58 बूथ पर और दूसरे सोमवार को 54 बूथ पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं, जरूरत पड़ने पर दूसरे शुक्रवार को छूटे हुए पात्र लाभार्थी को वैक्सीन के लिए समय मिलेगा। अफसरों के अनुसार निजी केंद्रों पर वैक्सीनेशन के लिए विभाग की टीम ही तैनात रहेगी।

कोरोना वैक्सीन को लेकर शासन के दिशानिर्देश पर तैयारी की जा रही है। वैक्सीनेशन के लिए शासन स्तर पर जिले के 16 स्थान चयनित किए गए हैं। जहां पर विभाग की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही है। साथ ही सभी बूथों पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed