{"_id":"60b7c8258ebc3eaca16e0f98","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd21974030","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 शिक्षक परिवारों को जगी मदद की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 शिक्षक परिवारों को जगी मदद की आस
विज्ञापन
45 शिक्षक परिवारों को जगी मदद की आस
बुलंदशहर। कोरोना से दिवंगत हुए परिवारों को शासन की ओर से 30-30 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्णय के बाद जनपद के 45 परिवारों को भी मदद की आस जाग गई है। शिक्षक नेताओं की मांग है कि सभी दिवंगत शिक्षक परिवाराें को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। इस मांग को पूरा कराने के लिए प्रयास जारी रहेगा। वही, विभागीय अफसरों का कहना है कि सभी दिवंगत शिक्षकों की सूची भेज दी है, अभी शासन से यह तय नहीं हुआ है कि किसे लाभ मिलेगा।
कोरोना संक्रमण की शुरूआत होते ही इसकी चपेट में शिक्षक और विभागीय कर्मचारी भी आने लगे। पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण और मतदान पूरा होने एवं उसके बाद अभी तक शिक्षकाें के मरने का सिलसिला जारी है। अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग में 27 और माध्यमिक में 18 शिक्षक और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इन सभी की मौत का कारण कोरोना संक्रमण बताया जा रहा है। दिवंगत शिक्षकों के परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने जोरशोर से उठाई। इसके बाद जनपद में सभी दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को भी मदद की आस जाग गई है। वहीं, दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि विभाग की ओर से 18 और बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप का कहना है कि 27 दिवंगत शिक्षकों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है। अब आगे जो भी निर्णय लिया जाएगा वह शासन की ओर से ही लिया जाएगा। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव का कहना है कि जनपद से शासन को संघ की ओर से कोरोना से मरने वाले 45 शिक्षकों की सूची भेजी जा चुकी है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इसका कितनों को लाभ मिलेगा। यदि सभी शिक्षकों के परिवारों को लाभ नहीं मिला तो फिर शासन से वंचित परिवारों को भी मदद दिलाने की मांग की जाएगी।
मंडल स्तर पर आवेदन प्राप्त करने के लिए अधिकारी नियुक्त
बुलंदशहर। जिन शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से मौत हुई है, उनके परिवारों से शासन की ओर से आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने के लिए शासन ने मंडल स्तर पर एक अधिकारी को नियुक्त किया है। मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपद बुलंदशहर, बागपत, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड़ में दिवंगत शिक्षकों के परिवारों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन प्राप्त करने के लिए सुनीता सिंह को अधिकारी नियुक्त किया है। इनका मोबाइल नंबर 9415444687 है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के इन शिक्षकों की हुई मौत
शिक्षक का नाम पद स्कूल का क्षेत्र
विनोद कुमार एबीएस गुलावठी
आनंद कुमार शिक्षामित्र दानपुर
भीम सिंह सहायक अध्यापक लखावटी
अनिल कुमार सहायक अध्यापक अनूपशहर
अतुल चौहान सहायक अध्यापक अगौता
महेश कुमार सहायक अध्यापक डिबाई
रवींद्र चौधरी शिक्षामित्र शिकारपुर
श्रुति शर्मा सहायक अध्यापक अरनिया
रामफूल भाटी सहायक अध्यापक अरनिया
मानक चंद सहयक अध्यापक पहासू
विनोद सिंह सहायक अध्यापक लखावटी
विनीता सहायक अध्यापक दानपुर
जयकरन सिंह सहायक अध्यापक लखावटी
सीमा गुप्ता शिक्षामित्र अरनिया
हिरोशिमा सहायक अध्यापक सिकंदराबाद
शाहाना परवीन सहायक अध्यापक बुलंदशहर नगर
तंजीम अब्बास सहायक अध्यापक जहांगीराबाद
राकेश कुमार प्रधान अध्यापक सिकंदराबाद
पुष्पा पुंडीर प्रधान अध्यापक खुर्जा
नवनीत शर्मा सहायक अध्यापक बुलंदशहर
बबली शिक्षामित्र लखावटी
लोकेश कुमार सहायक अध्यापक पहासू
चरन सिंह शिक्षामित्र जहांगीराबाद
योगेश कुमार शिक्षामित्र डिबाई
महेंद्र पाल सिंह प्रधानाध्यापक दानपुर
सुरेंद्र कुमार सहायक अध्यापक अनूपशहर
शील कुमार गौतम प्रधानाध्यापक शिकारपुर
माध्यमिक शिक्षा विभाग के मरने वाले शिक्षकों की सूची
शिक्षक का नाम विद्यालय का नाम पदनाम
सतेंद्र कुमार शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जटपुरा सहायक अध्यापक
सोमवीर सिंह जेएएस इंटर कॉलेज खुर्जा पीटीआई
सुशील कुमार डीएपी इंटर कॉलेज शिकारपुर पीटीआई
राकेश एसबी इंटर कॉलेज सुरजावली अनुचर
सतीश चंद गुप्ता जैन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद सहायक अध्यापक
स्वाती गुप्ता चौबीसा इंटर कॉलेज मौहाना सहायक अध्यापक
सुभाष चंद शर्मा एनबी इंटर कॉलेज सहायक अध्यापक
मनोज कुमार चौहान ककोड़ इंटर कॉलेज ककोड़ प्रधानाचार्य
राजीव शर्मा डीआईओएस कार्यालय लिपिक
प्रेम कुमार शर्मा डीएपी इंटर कॉलेज शिकारपुर लिपिक
प्रेम कुमार आरएसकेके इंटर कॉलेज कुचेसर फोर्ट प्रवक्ता
गुलाब सिंह राजकीय इंटर कॉलेज चौगानपुर सहायक अध्यापक
सविता भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर लिपिक
सनी सिंह लोक किसान इंटर कॉलेज ईलना प्रवक्ता
करन सिंह उच्चर माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा स्वीपर
महेंद्र सिंह डीएवी इंटर कॉलेज बुलंदशहर प्रवक्ता
राधे करन सिंह इंटर कॉलेज बड़ौदा स्वीपर
राजेश कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज स्याना सहायक अध्यापक