फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

163 मिले नए मरीज, तीन लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona
163 मिले नए मरीज, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 163 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, तीन लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। वहीं, 312 लोग स्वस्थ हुए।

कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जिले में तीन और लोगों की मौत के चलते यह आंकड़ा 176 पर पहुंच गया है। स्थिति यह है कि जिले में बुधवार को कुल 163 नए संक्त्रस्मित मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 18299 पर पहुंच गई है। जबकि 312 मरीजों के स्वस्थ होने के कारण कुल 15453 लोग अभी तक स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में कुल 2670 मरीजों का उपचार चल रहा है। बुधवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों में 14, सिकंदराबाद में 27, खुर्जा में 26, डिबाई-लखावटी में 14-14, बीबीनगर में 13, गुलावठी-ऊंचागांव और अरनियां में 8-8, शिकारपुर में पांच, और अन्य क्षेत्रों में एक-एक, दो-दो संक्त्रस्मित की पुष्टि हुई है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दर में अब कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, बुधवार को कुल 77 सेशन में 2006 लोगों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed