{"_id":"6aa526c13e2219954a0b4143","slug":"constable-dheeraj-singh-died-due-to-illness-in-bulandshahr-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: डायल 112 पर तैनात सिपाही की बीमारी से मौत, मकान मालिक ने बेहोश देख पुलिस को दी थी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: डायल 112 पर तैनात सिपाही की बीमारी से मौत, मकान मालिक ने बेहोश देख पुलिस को दी थी सूचना
Sat, 12 Sep 2026 03:47 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 12 Sep 2026 03:47 PM IST
सार
बुलंदशहर में सिपाही धीरज सिंह की बीमारी के कारण मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार को सूचना दे दी गई है। सिपाही आगरा के निवासी थे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिपाही धीरज सिंह की बीमारी से मौत हो गई। स्वास्थ्य खराब होने पर साथी पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। उपचार के बाद वह अपने कमरे पर वापस लौट आए थे। फिल उनकी ड्यूटी डॉयल 112 पर थी।
विज्ञापन
आरआई अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धीरज सिंह पुत्र मौजीराम निवासी रूपधन पोस्ट चौकड़ा थाना बरहन जनपद आगरा की ड्यूटी डायल 112 पर थी। शुक्रवार को उन्होंने ड्यूटी की। शाम में तबीयत खराब होने की शिकायत की।
विज्ञापन
साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के बाद रात में वह अपने कमरे पर लौट आए। वह किराए पर रहते थे। शनिवार की सुबह मकान मालिक ने कमरे में उन्हें बेहोशी की हालत में देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि वह वर्ष 2005 बेच के थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई।