{"_id":"572391d14f1c1b3969a91602","slug":"commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन न देने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन न देने पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
हाइडिल कालोनी में शुक्रवार को प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन देने में मनमानी और अभद्रता का आरोप लगाते हुए मोहल्ला नेहरूगंज खुशहाल रोड की महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। बीजेपी महिला नेता वीना शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने टाउन बिजलीघर पर मौजूद एसडीओ विकास सिंह से नाराजगी खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि कॉरपोरेशन अफसरों की ओर से कनेक्शन देने में आनाकानी के साथ महिलाओं से अभद्रता की जा रही है। जबकि उनके घरों से आगे पड़ने वाले मकानों में कनेक्शन दिए गए हैं। महिलाओं ने रोष जताते हुए कहा कि एक ओर विभाग बिजली चोरी का रोना रोता है। दूसरी ओर कनेक्शन देने में मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं बीजेपी नेता वीना शर्मा ने बीते 13 अप्रैल को एसडीओ और जेई पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के मामले में तहरीर पर अब तक पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लेने पर रोष जताया।
विज्ञापन
एसडीओ ने कहा कि वर्तमान में नए बिजली कनेक्शन देना संभव नहीं है।
ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट मोहल्ले वालों के जमा कराने के बाद नए कनेक्शन दिए जा सकते हैं। एसडीओ ने छेड़छाड़ के आरोपों को बेबुनियाद बताया। इस मौके पर गुड्डी, दया, पूजा देवी, रामवती, प्रेमवती, शीला, शकुंतला आदि रहीं।
कर्मचारी भी भड़के
शिकारपुर बाईपास स्थित हाइडिल कालोनी में शुक्रवार को विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव तेवतिया और सचिव विनोद कुमार ने बताया कि लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बू अवस्थी भूख हड़ताल पर हैं।
इस मौके पर ओमदत्त, सुनील कुमार, सुनीता शर्मा, गंजन सिंह, शशीबाला, फरहा खान, सीमा अग्रवाल, मनदीप कौर, शोभा, सीमा, बबीता वर्मा, प्रदीप गुप्ता, भुवनेश गुप्ता, कंछी पहलवान, मनोज कुमार रहे।