{"_id":"669a9c2754400e810a07bb6a","slug":"children-and-elderly-falling-prey-to-high-fever-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-118999-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तेज बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे और बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तेज बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे और बुजुर्ग
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के बाद बदलता मौसम लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। गांव-गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग बुखार से पीड़ित होने पर सरकारी से लेकर निजी चिकित्सालयों में जाकर इलाज करवा रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 304 बुखार पीड़ितों ने उपचार कराया।
बारिश के बाद वायरल बुखार के मरीज तेजी से बढ़े हैं। घर-घर बच्चों से लेकर बड़े वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। कमजोर बच्चे जहां बुखार को सहन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बुखार का असर उनके दिमाग तक पहुंच रहा है। वहीं, बड़े-बुजुर्गों को सर्दी लगने के बाद बुखार आ रहा है। ऐसे मरीज प्रतिदिन समस्या लेकर अस्पताल में उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों से लेकर बड़े इन दिनों बदले मौसम में वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। एक-एक सप्ताह तक उनका बुखार नहीं उतर पा रहा है। कई परिवार ऐसे भी सामने आए, जिनमें दो से अधिक सदस्य बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। यदि कोई बुखार से पीड़ित है तो बच्चों को उनसे दूर रखें। साथ ही बच्चों को पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर ही दवा दें। ओपीडी में आने वाले मरीजों को जांच करवाने के बाद दवा और परामर्श दिया जा रहा है।
बदलते मौसम के चलते वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ा है। सभी सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों को प्रतिदिन ओपीडी में बैठ परामर्श देने के निर्देश दिए हैं। गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ