{"_id":"6ad7a707a9d5d09a450adc6b","slug":"child-killed-in-collision-with-tractor-trolley-parents-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-168844-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मासूम की गई जान, माता-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मासूम की गई जान, माता-पिता घायल
विज्ञापन
डिबाई मयंक का फाइल फोटो।
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव सतोहा-करनसिंहपुर के निकट ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
वहीं, मासूम की गर्भवती मां, पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मां की हालत गंभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
गांव हरजी थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ निवासी अनिल कुमार (26) ने बताया कि वह चेन्नई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार की दोपहर बाइक से पत्नी सावित्री (24) व पुत्र मासूम मयंक (2) के साथ ससुराल थाना डिबाई क्षेत्र के गांव करनसिंहपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
गांव सतोहा-करनसिंहपुर के निकट ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने तेजी और लापरवाही के साथ उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह, पत्नी, बेटा घायल हो गए।
बेटे मयंक के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उन्हें और पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पत्नी की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -मधुप सिंह, सीओ डिबाई।