{"_id":"588f8c494f1c1b313de81535","slug":"change-in-the-party-s-old-face-subsides","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी बदल मैदान मंे उतरे पुराने चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी बदल मैदान मंे उतरे पुराने चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
अबकी स्याना विधानसभा सीट की सियासी जमीं पर मो.आरिफ को छोड़कर पुराने चेहरे मैदान में हैं लेकिन वे सभी पार्टी बदल कर जोर आजमाइश कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक दिलनवाज खां और सपा से रालोद में आए ठाकुर सुनील सिंह भले ही यहां की जनता के लिए नया चेहरा नहीं हैं मगर बसपा और रालोद के चिन्ह पर दोनाें उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में होंगे।
स्याना मुस्लिम, जाट, ठाकुर और दलित बाहुल्य विधानसभा सीट है। जातिगत आंकड़ाें के हिसाब से तमाम राजनैतिक दलों ने योद्धा उतारे हैं। रालोद ने ठाकुर और जाट वोटर्स को ध्यान में रखते हुए ठाकुर बिरादरी के सुनील सिंह को चुनाव मैदान में उतरा है। ठाकुर सुनील सिंह विधानसभा का चुनाव पहली बार हैंडपंप के निशान पर लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
स्याना विधायक दिलवाज खां बसपा से पहली बार चुनाव मैदान में किसमत आजमा रहे हैं, पिछला चुनाव वह कांग्रेस पार्टी से लड़े थे। भाजपा ने देवेंद्र लोधी और कांग्रेस ने मोहम्मद आरिफ सईद को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन