फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case registered against policemen after kidnapping accused absconds

Bulandshahar News: अपहरण के आरोपी के फरार होने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Case registered against policemen after kidnapping accused absconds
बुलंदशहर। पुलिस सुरक्षा के बीच अपहरण के आरोपी के फरार होने के मामले में वरिष्ठ उप निरीक्षक और एक कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं नगर कोतवाली, अहमदगढ़ थाना और एसओजी की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव जगदीशपुर नौरंगाबाद निवासी अशोक के घर नौकरी करने वाले हरदोई के गांव कुतुआपुर निवासी 22 वर्षीय करन ने गांव के ही जुगेंद्र सिंह के आठ वर्षीय बेटे सूरज का शनिवार की शाम अपहरण कर लिया था। करीब पांच घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। रविवार की दोपहर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक विमल कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार आरोपी करन को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे आरोपी करन कोर्ट परिसर के बाहर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। मामले में एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दोनों पुलिसकर्मियों व आरोपी करन के खिलाफ कोतवाली नगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 व 224 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली, अहमदगढ़ थाना और एसओजी की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोर्ट परिसर से काला आम चौराहा और भूड़ चौराहा की ओर सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed