फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bypass will become four lane in the new year

Bulandshahar News: नए साल में फोरलेन हो जाएगा बाईपास, नर्सिंग काॅलेज और क्रिटिकल केयर अस्पताल होंगे शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bypass will become four lane in the new year
बुलंदशहर। नए साल में जिले के लोगों को कई बड़ी सौगातें मिलेंगी। जिले का मुख्य बाईपास फोरलेन हो जाएगा तो मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का काम भी पूरा हो जाएगा। बुगरासी के भगवानपुर में गंगा पर पुल बनने से मुरादाबाद जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। वहीं निर्माणाधीन कल्याण सिंह मेडिकल काॅलेज शुरू होने के बाद मरीजों को मेरठ, नोएडा ले जाने की जरूरत नहीं होगी। नर्सिंग काॅलेज, आयुष अस्पताल, क्रिटिकल केयर अस्पताल की भी सुविधा लोगों को मिलेगी। 300 करोड़ से अधिक की लागत से जिले की विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा।
विज्ञापन




नगर पालिका की ओर से शहर के चौराहों का सौंदर्यीकरण करने की योजना है तो बीडीए की ओर से शहर के चारों ओर हाईवे पर गेट बनाने की योजना है। इससे शहर में आने वाले लोगों को शहर के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही यमुनापुरम स्टेडियम में बना बैडमिंटन कोर्ट भी शुरू हो जाएगा। अनूपशहर से नरौरा स्थित मां बेलोन भवानी के मंदिर तक पर्यटन कॉरिडोर बनाने की योजना है। योजना के तहत अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया है और नए साल में इसके लिए कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जबकि नरौरा के रामघाट में छह करोड़ की लागत से जैव विविधता पार्क का निर्माण भी शुरू होगा। इसके साथ ही शहर से गुजर रही काली नदी की सफाई के लिए भी 90 करोड़ रुपये खर्च करके पौधे लगाने, कब्जा मुक्त कराना, सौंदर्यीकरण के लिए कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन





बोले जिम्मेदार ----



जिले में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण समेत अन्य कार्यों को पूरा कराते हुए पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाएगा। --- सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में साइबर थाना जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा। नई मंडी रिपोर्टिंग चौकी और खुर्जा की जंंक्शन चौकी को थाना बनाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। छतारी, रामघाट, कोतवाली देहात और खुर्जा के शहजादपुर कनैनी में चौकी का निर्माण किया जाएगा। नगर क्षेत्र में पांच स्थानों पर पांच-पांच सीसीटीवी लगाए जाएंगे। - श्लोक कुमार, एसएसपी



जिले के विकास के लिए लगातार कदम उठाए गए हैं। 2024 में जिले में रैपिड रेड संचालन, नया एक्सप्रेस वे बनाने, रिंग रोड बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा जिले में भी जो लंबित कार्य हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। --- डाॅ. भोला सिंह, सांसद



मेडिकल काॅलेज का निर्माण अंतिम चरण में है और इस सत्र से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। मेडिकल काॅलेज में मरीजों को बेहतर उपचार मिले, इसकी व्यवस्था करते हुए काली नदी को साफ कराने और रिंग रोड निर्माण के साथ मेट्रो संचालन कराने का प्रयास किया जाएगा। --- प्रदीप चौधरी, विधायक, सदर



खुर्जा-जेवर मिनी बाईपास की मांग प्रमुख रहेगी और नए साल में इसे पूरा कराने का प्रयास रहेगा। जेवर एयरपोर्ट से खुर्जा के लिए सीधी मेट्रो या रेपिड रेल की मांग की जाएगी, ताकि पॉटरी उद्योग को भी नई बुलंदियों तक ले जाया जा सके। -- मीनाक्षी सिंह, विधायक, खुर्जा



शहर के मुख्य चौराहों का सौंदर्यीकरण करना प्राथमिकता में रहेगा। शहर की मूलभूत सुविधाओं में और क्या सुधार किया जा सकता है, इसको लेकर भी अधिकारियों के साथ बैठकर वार्ता की जाएगी। शहर के लोगों के लिए जो भी उचित कदम होंगे वह उठाए जाएंगे। -- दीप्ति मित्तल, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed