फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bull

Bulandshahar News: भैयापुर पुलिया के पुनर्निर्माण को मिली मंजूरी, 78 लाख रुपये स्वीकृत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
bull
जहांगीराबाद। जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर स्थित भैयापुर पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 78 लाख रुपये मंजूर किए हैं। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने यह जानकारी साझा की है। यह पुलिया लंबे समय से टेढ़ी होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। खासकर बड़े वाहनों को मोड़ पर दिक्कत आती थी, जिससे दुर्घटना का खतरा था। क्षेत्र के किसान, व्यापारी और वाहन चालक पुलिया को सीधा कर नया निर्माण चाहते थे। मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी है। नई पुलिया बनने से बड़े वाहनों का आवागमन सुगम होगा। किसानों और व्यापारियों को भी उपज व सामान के परिवहन में राहत मिलेगी। इससे जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिया का निर्माण जल्द शुरू करने और आसपास के गड्ढों की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed