फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr road accident How did five people die post-mortem report revealed 25 injured still admitted

बुलंदशहर सड़क हादसा: कैसे हुई पांच लोगों की मौत, सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट; अस्पताल में अब भी भर्ती 25 घायल

Sat, 17 May 2025 09:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 17 May 2025 09:09 PM IST
सार

हादसे के लिए एक बड़ा कारण सड़क पर बने टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर भी माना जा रहा है। लोगों का आरोप है कि मानकों के विपरीत बनाए गए इन ब्रेकर के कारण ही इतना बड़ा हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Bulandshahr road accident How did five people die post-mortem report revealed 25 injured still admitted
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रौंडा में शुक्रवार तड़के चार बजे मजदूरों से भरा टैंकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा था। इसमें सवार करीब 34 लोगों में से पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 29 लोग घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्टर में मृतकों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने और अधिक खून बहने से मौत के कारणों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

Bulandshahr road accident How did five people die post-mortem report revealed 25 injured still admitted
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि 34 घायलों को अस्पताल लाया गया था। जिसमें से तीन की मौत हो गई थी। चार को छोड़कर बाकी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। मेरठ में दो और लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। खून ज्यादा बहने के कारण उन लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती चार लोगों को शुक्रवार शाम को ही छुट्टी दे दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bulandshahr road accident How did five people die post-mortem report revealed 25 injured still admitted
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसों से बचाने वाले टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर ही लील गए पांच लोगों का जीवन
हादसे के लिए एक बड़ा कारण सड़क पर बने टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर भी माना जा रहा है। लोगों का आरोप है कि मानकों के विपरीत बनाए गए इन ब्रेकर के कारण ही इतना बड़ा हादसा हुआ। वहीं, अब ट्रक ड्राइवर की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

Bulandshahr road accident How did five people die post-mortem report revealed 25 injured still admitted
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

ट्रक ड्राइवर की हुई पहचान
पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर की पहचान उसके ड्राइवर लाइसेंस के आधार पर नौशाद के रूप में की है। वहीं पुलिस अब भी इस हादसे की सटीक वजह जानने के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Bulandshahr road accident How did five people die post-mortem report revealed 25 injured still admitted
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

स्पीड ब्रेकर हादसे का अहम कारण
कस्बा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि जहांगीराबाद-बुलन्दशहर मार्ग पर लगे स्पीड ब्रेकर भी हादसे का एक अहम कारण है। शासन ने टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने इसके मानकों के विपरीत ऊंचे और छोटे ब्रेकर बना दिए। साथ ही इन ब्रेकर पर रेडियम पट्टी तक नहीं लगाई गई है, जिससे वाहन चालकों को इन ब्रेकर का अंदाजा नहीं लग पाता है। लोगों ने स्पीड ब्रेकर को नियमानुसार बनवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed