फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Acharyakulam Haridwar won three matches on the first day.

Bulandshahar News: पहले दिन आचार्यकुलम हरिद्वार ने तीन मुकाबले जीते

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Acharyakulam Haridwar won three matches on the first day.
सनराइज ग्लोबल प​​​ब्लिक स्कूल में ​खिलाड़ियों से परिचय करते विधायक लक्ष्मीराज सिंह व अन्य। स्रो
बुलंदशहर। सनराइज ग्लोबल स्कूल मानपुर में शनिवार को भारतीय शिक्षा बोर्ड, भारत सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय दूसरे राष्ट्रीय खेलों का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने वॉलीबाल और हैंडबाल में दमखम दिखाया। पहले दिन आचार्यकुलम हरिद्वार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की अपील की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि पहले दिन ब्वॉयज अंडर-17 वर्ग में आचार्यकुलम हरिद्वार ने जीएसएस इंटरनेशनल आगरा को शिकस्त दी। अंडर-19 वर्ग में आचार्यकुलम ने मेजबान सनराइज पब्लिक स्कूल बुलंदशहर को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में भी आचार्यकुलम ने जीएसएस इंटरनेशनल आगरा को हराकर जीत हासिल की। एक अन्य अंडर-14 मुकाबले में अमेरिकन इंटरनेशनल जयपुर ने सनराइज पब्लिक स्कूल को मात दी। जीएसएस इंटरनेशनल और सनराइज पब्लिक स्कूल के बीच अंडर-17 का मुकाबला देर शाम तक जारी रहा।
वॉलीबाल कोर्ट पर ब्वॉयज अंडर-19 में आचार्यकुलम हरिद्वार ने गुरुकुल किशनगढ़ घसरा को हराया। गर्ल्स अंडर-19 में पतंजलि गुरुकुलम ने सनराइज पब्लिक स्कूल को पराजित किया। स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल ने दून इंटरनेशनल एकेडमी को शिकस्त दी। शाम के मुकाबले में आचार्यकुलम हरिद्वार ने दून इंटरनेशनल एकेडमी को हराकर जीत दर्ज की।

कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड खेल विभाग के अध्यक्ष अमित दाणी, हैंडबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, बोर्ड कमेटी के सदस्य मनुश्री गुप्ता व हरेंद्र आर्य, विद्यालय प्रबंधक सुभाष तेवतिया समेत शिक्षक, कोच और रेफरी मौजूद रहे। आयोजन समिति के अनुसार रविवार को समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed