फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Special semester exams to begin on the 12th.

Bulandshahar News: 12 से शुरू होंगी विशेष सेमेस्टर परीक्षाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के सत्र 2025-26 के अंतिम सेमेस्टर में शामिल विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं की विशेष सेमेस्टर परीक्षाएं 12 अक्तूबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 16 अक्तूबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू के निर्देश पर दो सितंबर के जारी आदेश के तहत विशेष सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं से परीक्षा फार्म भरवाए गए थे। अब परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद संबंधित महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं। सीसीएसयू ने छात्र-छात्राओं से परीक्षा कार्यक्रम ध्यानपूर्वक देखने और निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं। बताया कि विशेष सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। कॉलेज स्तर से विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed