{"_id":"6ac13cb2182836060001add9","slug":"naitik-tomar-and-jaina-jat-won-the-dadi-maa-vishal-race-competition-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-167146-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नैतिक तोमर और जैना जाट ने जीती दादी मां विशाल दौड़ प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नैतिक तोमर और जैना जाट ने जीती दादी मां विशाल दौड़ प्रतियोगिता
विज्ञापन
बीबीनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर में दौड़ प्रतियोगिता की शुरूआत करते अतिथि व आयोजक। संवाद
बीबीनगर। गांव सैदपुर स्थित एमएचएम इंटर कॉलेज के मैदान में दादी मां विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ इफको बुलंदशहर के जिला प्रभारी कुलदीप सिरोही ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के साथ आसपास के जिलों से पहुंचे सैकड़ों धावकों ने प्रतिभाग किया। नैतिक तोमर और जैना जाट ने प्रतियोगिता जीती।
आयोजक ओमवीर सिंह फौजी और प्रधानाचार्य हरवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 वर्ष तक के धावकों के लिए 800 मीटर, ओपन वर्ग में 1600 मीटर व बच्चों के लिए 400 मीटर दौड़ कराई गई। 800 मीटर दौड़ में गाजियाबाद के नैतिक तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5100 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी जीती। ईलना के टीटू द्वितीय रहे और उन्हें 3100 रुपये व ट्रॉफी दी गई।
हिमांशु ने तृतीय स्थान हासिल कर 2100 रुपये और ट्रॉफी जीती। 1600 मीटर ओपन दौड़ में बुलंदशहर के जैना जाट (मामू) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टांडा के हिमांशु द्वितीय और सुनील तलवार तृतीय रहे। विजेताओं को क्रमश: 5100, 3100 और 2100 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। दोनों वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दस-दस धावकों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
400 मीटर बच्चों की दौड़ में सैदपुर के निशांत ने प्रथम, अभी ने द्वितीय और आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नन्हे धावकों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान सुरेंद्र सिंह लौर, संजू चौधरी, धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रधान धीरज कुमार, कलवा, मनीष फौजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।