फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr remains the coldest in the state for the second consecutive day

Bulandshahar News: दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा बुलंदशहर, कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr remains the coldest in the state for the second consecutive day
मेरठ रोड पर रात 12:20 बजे इस तरह छाया कोहरा। संवाद
बुलंदशहर। जिले में सर्दी का सितम लगातार जारी है। घने कोहरे व शीतलहर के बीच बुलंदशहर दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। बृहस्पतिवार रात से ही कोहरा की शुरूआत हो गई थी जो शुक्रवार सुबह नौ बजे तक बनी रही। रात के समय दृश्यता शून्य रही।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे धूप निकली लेकिन राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं के चलने के कारण शनिवार को घना कोहरा और गलन बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से ही घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। शुक्रवार सुबह तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। सुबह नौ बजे तक कोहरे का असर रहा और दोपहर के समय धूप भी निकली। बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम 0.5 व न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस चढ़ा, पर शीतलहर और गलन की शुरुआत ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम 7.2 डिग्री डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी जिले में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। शनिवार को भी घना कोहरा व शीतलहर का सामना होगा। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 21 दिसंबर से न्यूनतम और 22 जनवरी से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed