{"_id":"6ab6b189a29f025b0609509e","slug":"immersion-processions-set-out-amidst-the-beat-of-drums-and-the-air-filled-with-abeer-and-gulal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-166529-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ढोल-नगाड़ों की थाप और अबीर-गुलाल के बीच निकलीं विसर्जन यात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ढोल-नगाड़ों की थाप और अबीर-गुलाल के बीच निकलीं विसर्जन यात्राएं
विज्ञापन
भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के बाद रोता मासूम भक्त। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/अहार/नरौरा। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयघोष के साथ शुक्रवार को जिलेभर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए गणपति को विदाई दी। विसर्जन यात्राओं में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह निकली शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और पुष्पवर्षा कर उत्सव उत्साह के साथ मनाया।
नगर में वलीपुरा नहर स्थित विसर्जन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। पक्के कुंड पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
अहार क्षेत्र के मां अवंतिका देवी गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दीपदान किया और प्रसाद वितरित किया। कई स्थानों से निकली शोभायात्राओं में भक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थलों तक पहुंचे।
विज्ञापन
प्रतिमाओं को ब्रजघाट और अहार ले जाकर विसर्जित किया गया। नरौरा समेत अन्य स्थानों पर भी गणपति विसर्जन श्रद्धा के साथ किया। अनूपशहर में भी दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन भक्तिभाव के साथ हुआ। जेपी विश्वविद्यालय परिसर स्थित हर हर महादेव मंदिर में स्थापित गणपति के समक्ष हवन और आरती की गई। इसके बाद घरों और मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं को नगर पालिका परिषद की ओर से बनाए गए विसर्जन कुंड में विसर्जित किया गया।
बुलंदशहर के अलावा अलीगढ़, हाथरस और संभल से भी श्रद्धालु प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अनूपशहर पहुंचे। विसर्जन यात्राओं में महिला और पुरुष श्रद्धालु ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भक्तों ने उत्सव मनाया। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।