{"_id":"6aaa82fe2104eec220068c39","slug":"bulandshahr-niece-of-army-personnel-molested-father-and-uncle-beaten-for-protesting-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजियों की भतीजी से छेड़छाड़: विरोध करने पर पिता और चाचा को पीटा, बुलंदशहर में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजियों की भतीजी से छेड़छाड़: विरोध करने पर पिता और चाचा को पीटा, बुलंदशहर में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी
Wed, 16 Sep 2026 05:22 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:22 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के पिता और चाचा के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
दबंगों ने परिवार को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना खानपुर क्षेत्र के कस्बा खानपुर से एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां फौजियों की नाबालिग भतीजी से मनचलों ने लगातार छेड़छाड़ की। छात्रा के पिता और चाचा ने जब इसका विरोध किया, तो दबंग आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। यह विरोध करना उन्हें काफी भारी पड़ा।
विज्ञापन
यह घटना ढकरोली प्याऊ स्थित एक प्राइवेट स्कूल से घर जाते समय हुई। कक्षा 10 की यह छात्रा पिछले तीन दिन से लगातार मनचलों की छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का शिकार हो रही थी। दबंगों ने छात्रा का पीछा कर उसे परेशान किया और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा के साथ यह उत्पीड़न बीते तीन दिनों से जारी था। स्कूल से घर लौटते समय मनचले उसका पीछा करते थे। वे छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते और लगातार अश्लील हरकतें करते थे। छात्रा के परिजनों को जब इस बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने दबंगों को रोकने का फैसला किया।
विज्ञापन
छात्रा के पिता और चाचा ने इन मनचलों का विरोध किया। विरोध करने पर दबंग आरोपियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। छेड़छाड़ और मारपीट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तत्काल घायल पिता और चाचा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाना खानपुर में सख्त कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार दबंग आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।