फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

लाटरी निकलने का झांसा देकर युवती से 35 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
लाटरी निकलने का झांसा देकर युवती से 35 हजार ठगे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। 25 लाख की लाटरी निकलने का झांसा देकर ठगाें नेमोहल्ला चौधरीवाड़ा निवासी युवती मंतशा से 35 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने तहरीर दी है।
मंतशा ने बताया कि उसके मोबाइल पर 25 लाख की इनामी लाटरी जीतने का मेसेज आया। इसके बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने लक्की ड्रा में उसकी 25 लाख रुपये की लाटरी निकलने की बात कही। उसने कहा कि इनाम की राशि को लेने के लिए आपको अपने खाते की डिटेल, आधार कार्ड आदि की जानकारी देनी होगी। इसके बाद कभी टैक्स के नाम पर तो कभी लॉटरी की रकम खाते में ट्रांसफर करने के लिए 35 हजार रुपये एक खाते में जमा करा लिए गए। अब आरोपी का नंबर बंद आ रहा है। ठगी का एहसास होने पर अब उसने कोतवाली में तहरीर दी है।

हाल ही में लाटरी के नाम पर कई लोगों के साथ हो चुकी है ठगी
इनामी लॉटरी का लालच मतंशा के साथ ठगी करने का मामला नया नहीं है। हाल ही में लॉटरी के नाम पर नगर में कई लोगों के साथ ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। नगर की एसडीएम कॉलोनी निवासी प्रिया ने लाटरी के नाम पर उससे हजारों की ठगी किए जाने का आरोप लगाया था। हाल ही में खत्रीवाड़ा निवासी धनंजय सिंह ने इनामी लाटरी के नाम पर उससे उसके खाते के बारे में जानकारी कर 55 हजार की ठगी किए जाने का आरोप लगाया था। वही दूसरी ओर पुलिस भी ठगों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed