{"_id":"60ede38c8ebc3ec205121257","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2222090200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मिस्त्री की ईंटों से कुचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मिस्त्री की ईंटों से कुचलकर हत्या
विज्ञापन
बिजली मिस्त्री की ईंटों से कुचलकर हत्या
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी इलेक्ट्रिीशियन की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। इलेक्ट्रिीशियन का शव खुर्जा रोड पर ग्रीन गार्डन के पास सिकंदराबाद निवासी सत्य गाजी के नलकूप पर मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। इलेक्ट्रिीशियन के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी मोनू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके पिता राजाराम प्रजापति (52) पुत्र रामचंदी सिंह इलेक्ट्रिीशियन का कार्य करते थे। कोतवाली के पास स्थित अंबेडकर पार्क के पास उनकी दुकान है। सोमवार की शाम सात बजे घर से वह काम से जाने के लिए कहकर गए थे। रात्रि 10 बजे तक घर वापस नहीं लौटने पर उसने अपने पिता के मोबाइल पर फोन किया। फोन पर उसके पिता ने उसे बताया कि वह कायस्थवाड़ा निवासी भूरा व उसके साथियों के साथ खुर्जा रोड पर ग्रीन गार्डन के पास सिकंदराबाद निवासी सत्य गाजी की ट्यूबवेल के पास बैठे बात कर रहे हैं। कुछ समय बाद वह घर लौट आएंगे। बताया कि रात्रि में पिता के घर नहीं लौटने पर उसने उनके मोबाइल पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ आता रहा। जिसके बाद वह परिवार के अन्य लोगों के साथ पिता की तलाश में निकल गया। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि ट्यूबवेल पर उसके पिता का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और अपने पिता की शिनाख्त की। बताया कि उसके पिता के सिर को ईंटों से कुचलकर उनकी हत्या की गई है।
--------------
मोपेड के नंबर से पुलिस ने की शिनाख्त
घटना स्थल से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर एक मोपेड पुलिस को मिली। पुलिस ने मोपेड के नंबर के आधार पर मोपेड स्वामी के परिवार के लोगाें को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त राजाराम के रूप में की। मृतक राजाराम की हत्या उसके सिर को ईंटों से कुचलकर की गई। शव के पास ही रक्त रंजित ईंट भी पड़ी हुई थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेते हुए सील कर दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मिली बियर की खाली बोतल, गिलास
घटना स्थल पर बियर की खाली बोतल, तीन ग्लास, एक पानी की बोतल, नमकीन, कुछ ही दूरी पर शराब का खाली एक बोतल मिला। पुलिस ने मौके से मिले सभी सामान को कब्जे में ले लिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम
शाम करीब चार बजे मृतक राजाराम के परिजन उसका शव लेकर कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क पहुंचे। परिजनों ने नगर से होकर गुजर रहे स्टेट हाईवे पर अंबेडकर पार्क के सामने शव को रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। जाम लगाने की सूचना पर कोतवाल जयकरण सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। कोतवाल के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मुआवजे के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उचित मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर करीब आधा घंटे बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
जाम से वाहनों की लगी कतार, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
सिकंदराबाद। जाम से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात खराब होते देख पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। बुलंदशहर, दिल्ली की ओर से आने वालों वाहनों को हाईवे बाईपास से निकाला गया। वही नोएडा की ओर से आने, जाने वाले वाहनों को निजामपुर से वाया सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग से निकाला गया। जाम खुल जाने के बाद भी करीब 20 मिनट बाद यातायात सामान्य हुआ।
मृतक के पुत्र मोनू की तहरीर पर भूरा व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी भूरा की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। वही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी