फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख फरार हुए कोरोना पॉजिटीव रोगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
संक्रमितों को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम तो फरार हुए मरीज
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोरोना पॉजिटिव रोगियों को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही रोगी फरार हो गए। रोगियों के परिजनों ने टीम के साथ अभद्रता की। चिकित्सक ने फरार हुए रोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीएचसी वैर के चिकित्सक डा. अनुराग सिंह ने बताया कि कोतवाली सिकंदराबाद देहात क्षेत्र के गांव में एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई थी। एंटीजन जांच में गांव में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया था। शुक्रवार को आई आईटीपीसीआर की रिपोर्ट में गांव के एक वृद्ध पुरुष व एक वृद्ध महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। जानकारी होने पर कोरोना पॉजिटिव दोनों रोगियों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए शुक्रवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लेने के लिए उनके घर पहुंची। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर कोरोना पॉजिटिव रोगी छिप गए और घर से फरार हो गए। स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने जब परिवार के लोगों से उनके बारे में पूछताछ करते हुए उपचार हेतु उन्हें उनके साथ भेजने के लिए कहा तो उन्होंने टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता की। चिकित्सक ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव रोगियों के फरार होने से महामारी फैलने का खतरा है। दोनों रोगियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं बताया गया कि शनिवार की सुबह जब टीम कोरोना पॉजिटिव मिले रोगियों के घर और हॉटस्पॉट क्षेत्र की परिधि में आने वाले क्षेत्र में बैरिकेडिंग करने के लिए पहुंची तो परिजनों ने बैरिकेडिंग किए जाने का विरोध करते हुए टीम के साथ अभद्रता की। और उन्हें बैरिकेडिंग नहीं करने दी।
विज्ञापन

फरार कोरोना पॉजिटिव रोगियों को तुरंत पकड़ने के पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य टीम व बैरिकेडिंग करने गई टीम के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम, रविशंकर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed